पृष्ठ

Thursday, December 16, 2010

कृषि मंत्री के गृह जिले में किसान ने की आत्महत्या..........क्या भारत सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार इस किसान की आत्म हत्या के आईने में अपना चेहरा देखेगी?अगर देखेगी तो उसे अपना चेहरा काला नजर आएगा . .

.

दमोह : मध्यप्रदेश सरकार के किसानों के हित में काम करने के दावे बीच राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया के गृह जिले में कर्ज से दबे एक किसान ने कथित रुप से आत्महत्या कर ली.    

पुलिस के अनुसार जिले के तेजगढ थाना क्षेत्र के हर्रई निवासी नंदकिशोर यादव
40 की अरहर की फ़सल चौपट हो गयी थी.     उनपर पहले से ही 60 हजार रुपए का कर्ज था और दलहन की फ़सल चौपट हो जाने से निराशा की स्थिति में उन्होंने मंगलवार की देर रात को कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली.     


मृतक के भाई राजाराम यादव का कहना है कि नंदकिशोर पर 60 हजार रुपए का कर्ज था और उसकी फ़सल में इल्ली लग जाने के कारण वह काफ़ी चिंतित रहने लगा था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.     अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को जांच के लिये घटनास्थल पर भेज दिया गया है.

No comments: