मुख्य विकास अधिकारी
अम्बेडकरनगर.
विषय:ग्राम पंचायत झखरवारा में मनरेगा को लागू कराए जाने के सम्बन्ध में.
महोदय,
उक्त के सम्बन्ध में दिनांक 20 अक्टूबर 2010 को खंड विकास अधिकारी रामनगर को शुकुल बाज़ार पोस्ट ऑफिस से पंजीकृत डाक से 216 मजदूरों का सामूहिक आवेदन प्रेषित किया गया था. जो अधिकतम 25 अक्टूबर तक खंड विकास अधिकारी को मिल गया होगा.नवम्बर माह में १४ दिन,दिसंबर में १४ दिन,जनवरी में २४ दिन,फरवरी में २४ दिन व मार्च २०११ में २४ दिन का कम मजदूरों द्वारा मागा गया है.
अनुरोध है कि 10 नवम्बर तक कम शुरू करने का कष्ट करें.उक्त ग्राम पंचायत के सम्बन्ध में अन्य अनुरोध निम्नलिखित है-
१.ग्राम पंचायत में साप्ताहिक रोजगार गारंटी दिवस का आयोजन कराया जाये.
२.ग्राम पंचायत सचिव के ग्राम पंचायत में भ्रमण का दिवस निश्चित हो.
३.जो मजदूर जॉब कार्ड बनवाना चाहते हैं,उनका तुरंत पंजीकरण किया जाये.
४.३१ मार्च २०११ तक मजदूरों को १०० दिन का काम दिया जाये.
५.मजदूरों के जॉब कार्ड में उन्हें दिए गये काम व मजदूरी की धनराशि दर्ज करायी जाये.
६.अभी तक मनरेगा के तहत जो भी काम उक्त ग्राम पंचायत में हुए हैं उनका समस्त विवरण सार्वजानिक भवन की
दीवार पर पेंटिंग करायी जाये.
७.मनरेगा के तहत अभी तक जो भी कार्य हुए हैं,उन कार्य स्थलों पर बोर्ड लगाया जाये.
८.मनरेगा के तहत हुए अधरे कामों को पूर्ण कराया जाये.
९.MIS की फीडिंग पूर्ण करायी जाये.
१०.मनरेगा के सम्बन्ध में मजदूरों के पात्र को गावं में ही प्राप्त करने की व्यवस्था की जाये.
कृपया आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें.
भवदीय
अनिरुद्ध द्विवेदी
अध्यक्ष
'आवाज़'
.
No comments:
Post a Comment